लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज की जाए : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:04 IST

Open in App

लखनऊ, 26 दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज करने का निर्देश देते हुए शनिवार को कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली के महत्व को ध्यान में रखकर केन्द्र व राज्य सरकार उसे उसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री शनिवार को यहां लोक भवन में अयोध्या धाम के समेकित पर्यटन विकास संबंधी कार्यों के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी का विकास इस प्रकार से किया जाए जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को स्तरीय सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज की जाए और यातायात की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़कों को चौड़ा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न दिशाओं से अयोध्या पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सड़कों का प्रभावी और निर्बाध नेटवर्क तैयार किया जाए तथा सड़कों के दोनों ओर पेयजल, शौचालय जैसी जनसुविधाओं की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि अपने वाहनों से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थलों पर ‘मल्टी लेवल’ पार्किंग का निर्माण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को अयोध्या धाम का भ्रमण कराने के लिए प्रशिक्षित गाइडों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और भरत कुण्ड, सूर्य कुण्ड तथा नन्दी ग्राम का तेजी से विकास किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग से संबंधित समस्त कार्य तेजी से कराए जाएं जिससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

योगी ने कहा कि श्री मखौड़ा धाम, बस्ती में पर्यटन संबंधी सभी कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अयोध्या का विकास ‘सोलर सिटी’ के रूप में किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है