लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई तेज करें: नोएडा के डीएम ने अधिकारियों से कहा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:22 IST

Open in App

नोएडा, 25 अक्टूबर जनपद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल यथिराज ने सोमवार को एक बैठक में अपने मातहत अफसरों को प्रदूषण रोकने के लिए कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि प्रदूषण को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने आज एक ऑनलाइन बैठक की। चौहान ने बताया कि इस बैठक में यथिराज ने जनपद में वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण रोकने एवं प्रदूषण को जनपद में कम करने तथा एनजीटी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर, उसे अंतिम रूप प्रदान करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद औद्योगिक क्षेत्र होने तथा यहां अधिक यातायात होने के कारण पर्यावरण को लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है।

चौहान के मुताबिक ऑनलाइन बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी इस बात को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने विभाग की कार्य योजना तैयार करें।

उन्होंने जनपद में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग, प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी किसान द्वारा अपने खेतों में पराली जलाने की घटनाएं एवं नगर क्षेत्रों में कूड़ा आदि जलाने की घटनाएं न हों इसके प्रयास अफसरों द्वारा किए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र