लाइव न्यूज़ :

मेरठ के आईआईएमटी विश्वविद्यालय में दौड़ते-दौड़ते थम गई छात्र की जिंदगी की रफ्तार

By भाषा | Updated: October 7, 2019 14:53 IST

थाना गंगानगर प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया नितिन भाटी नाम के इस छात्र के सीने में दौड़ने के दौरान अचानक तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथी छात्र उसे लेकर फौरन विश्वविद्यालय से सटे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि छात्र ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था। उसके परिजनों को मामले की सूचना दी गई। चंद्रवाल ने बताया कि नितिन के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ के गंगानगर स्थित निजी आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान में दौड़ लगा रहे एक छात्र की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना गंगानगर प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया नितिन भाटी नाम के इस छात्र के सीने में दौड़ने के दौरान अचानक तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। साथी छात्र उसे लेकर फौरन विश्वविद्यालय से सटे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि छात्र ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था। उसके परिजनों को मामले की सूचना दी गई।

चंद्रवाल ने बताया कि नितिन के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। भाटी की मौत पर आईआईएमटी विश्विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। कुलपति वीके सिंह व रजिस्ट्रार अशोक कुमार व अन्य शिक्षकों ने छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

थाना प्रभारी के अनुसार घटना के प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया कि आज सुबह दौड़ लगाते समय नितिन सीने में दर्द की बात कहते हुए बेंच पर लेट गया। अन्य छात्र उसे लेकर लाइफलाइन अस्पताल पहुंचे। यहां के बाद उसे सुशीला जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नितिन (21) विश्वविद्यालय में बीपीएड प्रथम वर्ष का छात्र था। पड़ोस के गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित समाधिपुर गांव निवासी नितिन ने तीन महीने पहले ही यहां दाखिला लिया था और एच ब्लॉक स्थित हॉस्टल में रह रहा था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं