राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर लगा विराम, पार्टी ने रिलीज जारी कर बताया आएंगे कार्यालय

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2024 21:21 IST2024-12-14T21:21:23+5:302024-12-14T21:21:23+5:30

राजद ने अब आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि रविवार को जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय में होंगे। राजद के द्वारा कहा गया है कि 15 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। 

Speculations about the resignation of RJD state president Jagdanand Singh came to an end, the party issued a press release informing that he will come to the office | राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर लगा विराम, पार्टी ने रिलीज जारी कर बताया आएंगे कार्यालय

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर लगा विराम, पार्टी ने रिलीज जारी कर बताया आएंगे कार्यालय

पटना: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा इस्तीफा दे दिये जाने की चल रही अटकलों के बीच  अब राजद की तरफ से सफाई में कहा गया कि वे खराब स्वास्थ्य की वजह से दफ्तर नहीं आ रहे थे। राजद ने अब आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि रविवार को जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय में होंगे। राजद के द्वारा कहा गया है कि 15 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। 

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने पार्टी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि 15 दिसंबर को अपराह्न 01:00 बजे दिन में राजद के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं सक्रिय साथी उपस्थित रहेंगे। 

बता दें कि बेटे अजीत सिंह के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मिली करारी हार के बाद से जगदानंद सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय आना बंद कर दिया। तब से कहा जा रहा है कि हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जगदानंद सिंह ने  राजद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले वर्ष 2022 में भी जगदानंद सिंह की नाराजगी की खबर आई थी। तब भी उन्होंने राजद प्रदेश कार्यालय आना छोड़ दिया था। 

दरअसल, महागठबंधन की सरकार में जगदा बाबू के बेटे सुधाकर सिंह कृषि मंत्री बने थे। कुछ दिनों बाद ही उन्हें इस्तीफा देने पड़ा था। तब काफी विवाद हुआ था। इसी के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दफ्तर आना छोड़ दिया था। नाराजगी की खबरों के बीच 58 दिनों बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उन्हें अपनी गाड़ी से लेकर राजद कार्यालय आए थे।

Web Title: Speculations about the resignation of RJD state president Jagdanand Singh came to an end, the party issued a press release informing that he will come to the office

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे