बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2026 16:16 IST2026-03-09T16:16:18+5:302026-03-09T16:16:18+5:30

राजधानी पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर सहित पटना की सड़कों पर लगे एक पोस्टर ने सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। लगाए गए पोस्टर में चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। 

Speculation rages over the new Chief Minister in Bihar, with the LJP(R) demanding Chirag Paswan be made the Chief Minister | बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद अब ‘अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल ने जोर पकड लिया है। इसी कड़ी में लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने एनडीए के भीतर एक नई हलचल पैदा कर दी है। राजधानी पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर सहित पटना की सड़कों पर लगे एक पोस्टर ने सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। लगाए गए पोस्टर में चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। 

इन पोस्टरों में लिखा है “सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल। मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज। बिहार मांगे चिराग। अब वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का। एनडीए की होगी सरकार, सीएम होगा सिर्फ चिराग।” आगे लिखा है ‘ना दंगा हो ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो’ जैसे स्लोगन लिखे गए हैं। यह पोस्टर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाए गए हैं। 

ये पोस्टर पटना के प्रमुख चौराहों, गंगा मैदान के आसपास और अन्य व्यस्त इलाकों में लगाए गए हैं, जिससे बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि चिराग पासवान, जो खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘हनुमान’ कहते हैं, हाल के वर्षों में बिहार की राजनीति में मजबूत पकड़ बना चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने एनडीए के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जहां उन्होंने कई सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया और खुद को ‘बिहार के एक बड़े राजनेता’ के रूप में स्थापित कर लिया है। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग लोजपा(रा) की तरफ से की गई है। जमुई के सांसद और चिराग के जीजाजी अरुण भारती भी कह चुके हैं कि वे चिराग पासवान को बिहार के मुखिया के तौर पर देखना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि यह गठबंधन का फैसला होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई प्रमुख नेताओं के नाम की चर्चा शुरू हो गई थी। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नीतीश मिश्रा के नाम शामिल है। जबकि जदयू से मंत्री विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के नाम की चर्चा हो रही है। 

इसके अलावा महिला मुख्यमंत्री में श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को ही जदयू की सदस्यता ग्रहण किया, जिसके बाद जदयू के कार्यकर्ता उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। इन संभावित नामों में अब चिराग पासवान का नाम भी शामिल हो गया है।

Web Title: Speculation rages over the new Chief Minister in Bihar, with the LJP(R) demanding Chirag Paswan be made the Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे