लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को बदलने को लेकर अटकलें फिर तेज

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 मई कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे कर्नाटक में बुधवार को ऐसी अटकले तेज हो गई कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को बदलने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर कुछ कदम उठाये जा रहे है।

कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पहली बार इस तरह के कदमों को खुले तौर पर स्वीकार किया, ताकि कर्नाटक भाजपा के मजबूत नेता को हटाने को लेकर दबाव बनाया जा सके।

हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों ने इस तरह के बदलाव की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनावों के दौरान पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे दिल्ली में कई (विधायकों) के डेरा डालने की जानकारी मिली है, मुझे आज भी कई जगहों पर होने वाली बैठकों के बारे में पता चला है। मैंने मीडिया में देखा है कि कई मंत्री भी इसका हिस्सा हैं ... यह सच है कि इस तरह की चर्चा हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कुछ (विधायकों) के दिल्ली जाने के बारे में पता चला है, यह सौ प्रतिशत सच है कि ऐसा घटनाक्रम हो रहा है ... जबकि कुछ लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं तो कुछ परोक्ष रूप से शामिल हैं। मैं मीडिया में उनके बयान देख रहा हूं। लेकिन मेरी प्राथमिकता कोरोना से पीड़ित लोगों के साथ खड़ा होना है।’’

हालांकि, उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण , गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, आवास मंत्री वी सोमन्ना, उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि वे इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से अनजान हैं और उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया।

अश्वथ नारायण ने नेतृत्व परिवर्तन की बात को ‘सच्चाई से परे’ बताते हुए कहा कि येदियुरप्पा उनके मुख्यमंत्री और नेता हैं।

बोम्मई ने मुख्यमंत्री को बदलने और जून में विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की खबरों को ‘गैर-आधिकारिक’’ और ‘‘अटकलें’’ करार दिया।

सोमन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री की सीट खाली नहीं है और येदियुरप्पा अपने पद पर मजबूत के साथ बने हुए है।

शेट्टार ने कहा कि राज्य या केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर नेतृत्व के बारे में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

खबरों के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर और भाजपा हुबली-धारवाड़ (पश्चिम) के विधायक अरविंद बेलाड दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

इस बीच विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बुधवार को फिर दोहराया कि येदियुरप्पा को बदला जायेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगला मुख्यमंत्री जो भी बनेगा वह भी कमजोर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘येदियुरप्पा विफल हो गए हैं, वह कर्नाटक में हमारे अब तक के सबसे खराब मुख्यमंत्री हैं। वह सबसे अक्षम, कमजोर और भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें बदलने की कोशिशें चल रही हैं, ऐसा लग रहा है कि ये अब अंतिम चरण में आ गई है... उनकी जगह लेने वालों की संख्या बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों