लाइव न्यूज़ :

खुल रही नयी शराब की शानदार दुकानें 11 नवंबर से उसकी खरीद का आर्डर दे सकते हैं : दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर अगले महीने के उत्तरार्ध से नयी आबकारी नीति के तहत शुरू होने वाली शराब की शानदार दुकानें अल्कोहल की खरीद के लिए 11 नवंबर से आर्डर दे सकती हैं। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में नये दिशानिर्देश जारी किये हैं ।

ये दिशानिर्देश खुल रही नयी शानदार दुकानों तथा पुरानी व्यवस्था के तहत चल रही दुकानों द्वारा आर्डर देने तथा शराब का स्टॉक प्राप्त करने के लिए जारी किये गये हैं।

दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के तहत निजी हाथों में संचालित 260 दुकानों समेत शराब की सभी 850 दुकानें खुली निविदा के तहत निजी कंपनियों को दे दी गयी हैं। नये लाईसेंसधारक 17 नवंबर से शहर में शराब की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे।

फिलहाल केवल सरकारी दुकानें चल रही हैं तथा वे 16 नवंबर को बंद हो जाएंगी। निजी शराब दुकानें 30 सितंबर को बंद हो गयी थीं।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त (नीति) की ओर से जारी आदेश के अनुसार नयी खुदरा दुकानें 11 नवंबर से शराब की खरीद के लिए आर्डर देना शुरू कर सकती हैं।

अधिकारियों के अनुसार दिशानिर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पुरानी नीति के तहत चल रही दुकानें सात नवंबर के बाद शराब नहीं खरीद पायेंगी क्योंकि उन्हें 16 नवंबर के बाद अपना धंधा समेटना होगा और नये आवंटियों के लिए मार्ग प्रशस्त करना होगा।

इस साल जुलाई में आयी नयी आबकारी नीति के तहत शराब की शानदार दुकानें शहर के 32 जोनों में खुलेंगी जहां लोग जाकर शॉपिंग माल की तरह अपनी पसंद की ब्रांड की शराब खरीद पायेंगे । उनमें कुछ में नाश्ता एवं खानपान का भी इंतजाम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल