एलएनजेपी अस्पताल में वायरस की जीनोम श्रंखला का पता लगाने वाली विशेषज्ञ प्रयोगशाला की शुरूआत

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:08 IST2021-07-07T16:08:31+5:302021-07-07T16:08:31+5:30

Specialist laboratory to trace the genome chain of the virus started at LNJP Hospital | एलएनजेपी अस्पताल में वायरस की जीनोम श्रंखला का पता लगाने वाली विशेषज्ञ प्रयोगशाला की शुरूआत

एलएनजेपी अस्पताल में वायरस की जीनोम श्रंखला का पता लगाने वाली विशेषज्ञ प्रयोगशाला की शुरूआत

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी अस्पताल) में ‘जीनोम सिक्वेंसिंग लैब’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस प्रयोगशाला में पता चल पाएगा कि कोरोना वायरस का स्वरूप कितना घातक है और इससे सरकार को उसके लिहाज से तैयारियां करने में मदद मिलेगी।

पिछले महीने केजरीवाल ने घोषणा की थी कि कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों का पता लगाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल और इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर ऐंड बिलिअरी साइंसेस में दो जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी। ये प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली सरकार की तैयारियों का हिस्सा हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोविड जीनोम सिक्विेंसिंग प्रयोगशाला की शुरुआत की। पूरी दुनिया में कोरोना के नए-नए स्वरूप उभर कर आ रहे हैं। दिल्ली की इस लैब में कोरोना का कोई भी नया स्वरूप कितना घातक है इसका पता लगाया जा सकेगा ताकि सरकार उसके फैलाव को रोकने की रणनीति एवं इलाज पर काम कर सके।’’

प्रयोगशाला के उद्घाटन के मौके पर केजरीवाल के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Specialist laboratory to trace the genome chain of the virus started at LNJP Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे