लाइव न्यूज़ :

मोदी के जन्मदिन पर बदरीनाथ, केदारनाथ में विशेष पूजा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:18 IST

Open in App

देहरादून, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उत्तराखंड में प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम सहित अन्य धामों में पूजा अर्चना की गई जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों में भाग लिया ।

सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में प्रधानमंत्री मोदी के नाम से विशेष पूजा की गई । मोदी के जन्मदिन के मौके पर बदरीनाथ में विशेष पूजा संपन्न कराने वाले बदरीनाथ के धर्माधिकारी पं भुवन उनियाल ने बताया कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर को 4300 रू की धनराशि का दान किया है ।

केदारनाथ और गंगोत्री में मोदी के जन्मदिन पर आयोजित पूजा अर्चना में मुख्यमंत्री ने भी वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया और भगवान से उनके दीर्घायु होने की कामना की ।

भाजपा प्रवक्ता आर पी सिंह ने यहां रेस कोर्स स्थित गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने एवं उनके स्वस्थ जीवन के लिए अरदास किया |

धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है और उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है जबकि बदरीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। धामी ने इस मौके पर अपने आवास में वृक्षारोपण भी किया ।

'सेवा समर्पण दिवस' के रूप में मनाए जा रहे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर धामी प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, सह प्रभारी आर पी सिंह, लॉकेट चटर्जी आदि अन्य नेताओं के साथ धामी ने यहां गोविंदगढ़ सेवा बस्ती के वाटिका पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया ।

उसके बाद उन्होंने यहां कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना ।

मुख्यमंत्री गांधी शताब्दी अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में भी पहुंचे जहां केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट तथा अनेक विधायक भी मौजूद थे ।

इस मौके पर भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग