लाइव न्यूज़ :

माओवादियों के तीन दिवसीय बंद को लेकर पलामू में विशेष सतर्कता

By भाषा | Updated: November 24, 2021 01:20 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 23 नवम्बर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को माओवादियों के तीन दिवसीय बंद को लेकर झारखंड के पलामू क्षेत्र के तीनों जिलों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को सतर्क रखा गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

मेदिनीनगर में पीटीआई-भाषा से बातचीत में पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राज कुमार लकड़ा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा प्रबंध कड़ा करने एवं सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों जैसे रेलवे, वाहनों के आवागमन के रास्तों में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आकस्मिक घटनाओं से निपटा जा सके।

डीआईजी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त एवं निगरानी तेज कर दी गई है और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी जारी है।

उल्लेखनीय है कि माओवादियों के शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस उर्फ किशन दा एवं उसकी पत्नी को झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद नक्सल आहुत यह दूसरा बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह