लाइव न्यूज़ :

साल के अंत तक सभी पात्र लोगों के टीकाकरण के लिए मध्य प्रदेश में 15 नवंबर से विशेष टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 12:13 IST

Open in App

भोपाल, 30 अक्टूबर इस वर्ष के अंत तक मध्य प्रदेश में पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश की सरकार शेष लोगों के टीकाकरण के लिए 15 नवंबर से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। मध्य प्रदेश में अब तक सात करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

इससे पहले प्रदेश सरकार ने अगस्त और सितंबर माह में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया था। राज्य सरकार टीके की पहली खुराक ले चुके लोगों को दूसरी खुराक लेने के लिए फोन कर बुलाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 महामारी को लेकर शुक्रवार शाम को अपने निवास पर समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘31 दिसंबर तक प्रदेश में कुल टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए 15 नवंबर से टीकाकरण का एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।’’

प्रदेश में महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए चौहान ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित होने के बावजूद लोगों को जागरुक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 58 हजार नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4.98 लोगों को टीके पहली खुराक जबकि दो करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। प्रदेश में 91 प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक तथा 36 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को बताया गया कि प्रदेश में अब तक सात करोड़ से अधिक टीके के खुराकें दी जा चुकी हैं। प्रदेश में अब तक भोपाल, इंदौर और आगर जिलों में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह