लाइव न्यूज़ :

180 शिपिंग कंटेनर लेकर शनिवार को पहुंचेगी विशेष ट्रेन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 00:08 IST

Open in App

जयपुर, 16 जुलाई गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से एक विशेष ट्रेन 180 शिपिंग कंटेनर के साथ शनिवार को जयपुर पहुंचेगी। राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहला अवसर है जब 'डबल स्टैक' कंटेनर ट्रेन जयपुर आ रही है।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को बृहस्पतिवार को मुंद्रा से हरी झंडी देकर रवाना किया गया था और शनिवार को गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी। ट्रेन में स्थानीय निर्यात-संबंधित व्यवसायों के लिये समय पर सहायता के लिहाज से खाली कंटेनर लाए जा रहे हैं। कोविड महामारी के कारण हुए व्यवधान के चलते राजस्थान में शिपमेंट कंटेनर की कमी हो गई है। इसका सीधा असर निर्यात पर पड़ा है। डबल स्टैक ट्रेन कंटेनर की कमी को दूर करने में मदद करेगी।

निगम के प्रबंध निदेशक डा राजेश शर्मा ने बताया कि ‘‘राजसिसको राज्य में लघु उद्योगों को निर्यात में सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है। डबल स्टैक ट्रेन के शुरू होने से प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे