लाइव न्यूज़ :

करवाचौथ पर विशेष ट्रेन, शादीशुदा जोड़ों ने नहीं दिखाया प्रेम, 78 सीट आरक्षित, सिर्फ दो दंपतियों ने ही टिकट खरीदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 16:22 IST

सूत्रों के अनुसार विशेष ट्रेन द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स में विवाहित जोड़ों के लिए पांच दिन का यात्रा पैकेज ‘ड्रीम हॉलिडे’ रखा गया था। इसके तहत उन्हें राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया जाता। उन्होंने बताया कि करवाचौथ स्पेशल में इसके लिए 78 सीट आरक्षित की गई थी, लेकिन सिर्फ दो दंपतियों ने ही टिकट खरीदा।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि सिर्फ विवाहित जोड़ों को ही इसमें यात्रा की इजाजत थी। इनमें स्नान के लिए विशेष लघु कक्ष और पैरों की मसाज की व्यवस्था शामिल थी।

विवाहित जोड़ों को ध्यान में रखते हुए करवाचौथ पर विशेष ट्रेन सेवा की रेलवे की योजना परवान नहीं चढ़ सकी, क्योंकि केवल दो दंपतियों ने इसका टिकट खरीदा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार विशेष ट्रेन द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स में विवाहित जोड़ों के लिए पांच दिन का यात्रा पैकेज ‘ड्रीम हॉलिडे’ रखा गया था। इसके तहत उन्हें राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया जाता। उन्होंने बताया कि करवाचौथ स्पेशल में इसके लिए 78 सीट आरक्षित की गई थी, लेकिन सिर्फ दो दंपतियों ने ही टिकट खरीदा।

अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ विवाहित जोड़ों को ही इसमें यात्रा की इजाजत थी। यही नहीं विशेष ट्रेन में उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इनमें स्नान के लिए विशेष लघु कक्ष और पैरों की मसाज की व्यवस्था शामिल थी। यही नहीं आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की थी।

यह ट्रेन भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) के प्रचार का हिस्सा थी और यह 14 अक्टूबर को सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर राजस्थान में जैसलमेर किला, पटवन की हवेली, गड़ीसर झील, मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, अम्बेर किला और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराती।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ सिर्फ दो दंपति ने इसकी बुकिंग की थी इसलिए अच्छा है कि इसे रद्द किया जाए। हम बिना यात्री के ट्रेन नहीं चला सकते।’’ अधिकारियों ने बताया कि इसके पीछे अधिक किराया वजह हो सकती है। प्रति दंपति इसका किराया एसी वन में 1,02,960 रुपये और एसी टू टीयर में 90,090 रुपये था। उन्होंने बताया कि दोनों दंपतियों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलराजस्थानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग