लाइव न्यूज़ :

अवैध औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करने के लिए बनायी गयी विशेष टीमें : एसडीएमसी ने एनजीटी को बताया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण को बुधवार को बताया कि रिहायशी क्षेत्रों में संचालित औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ निरीक्षण और कार्रवाई के लिए विशेष टीमें बनायी गयी है।

निगम ने एनजीटी को बताया कि स्टेप-एक, दो और तीन के तहत आने वाली औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करने के लिए इस टीम में जोनल लाइसेंस अधिकारियों, इंजीनियरों, फैक्टरी निरीक्षकों, बीएसईएस के अधिकारियों, डीजेबी के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों (संवेदनशील इलाके के लिए) को शामिल किया गया है।

एसडीएमसी ने अधिकरण को बताया, ‘‘स्टेप-एक के तहत 91 इकाइयों के परिचालन का पता चला और जुलाई 2019 में फिर से सर्वेक्षण किया गया और नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही 47 इकाइयों को सील कर दिया गया। जुलाई से अक्टूबर 2020 तक टीमों ने फिर से निरीक्षण किया और किसी तरह की अवैध गतिविधियां नहीं पायी गयी।’’

नगर निगम ने अधिकरण को बताया कि दिल्ली राज्य औद्योगिक और आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड और औद्योगिक क्षेत्र पुनर्विकास के अंतर्गत 936 इकाइयां आती हैं।

एनजीटी ने इससे पूर्व दिल्ली सरकार को रिहायशी क्षेत्रों में संचालित की जा रही 4774 औद्योगिक इकाइयों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया था।

राष्ट्रीय राजधानी के रिहायशी क्षेत्रों में अवैध तरीके से संचालित की जा रही करीब 52,000 औद्योगिक इकाइयों के संबंध में कार्रवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया था।

अधिकरण ने कहा था कि कमेटी विभिन्न स्थानों का दौरा करेगी और जरूरत पड़ने पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल