लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकीय उपकरणों और दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए बहराइच में पुलिस का विशेष दस्ता गठित

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:59 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 16 मई कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार में सहायक चिकित्सकीय उपकरणों एवं दवाओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए बइराइच जिले में पुलिस का विशेष दस्ता गठित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कोविड-19 के उपचार से जुड़े सामान की कालाबाजारी रोकने के लिए ‘कोविड समर्पित काला बाजारी रोधी दस्ते’’ (कोविड डेडीकेटेड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वायड) का गठन किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर का नाजायज फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व रेमडेसिविर एवं हेपरिन आदि इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सांद्रक, सैनिटाइजेशन से जुड़ी सामग्रियों एवं मास्क आदि की कालाबाजारी करने तथा एम्बुलेंस के लिए निर्धारित किराए से ज्यादा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।"

कुमार ने बताया कि पुलिस का दस्ता कोविड-19 के उपचार से संबंधित सामग्रियों की कालाबाजारी रोकेगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दस्‍ते में तकनीकी जानकारी रखने वाले अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों, महिला पुलिसकर्मियों, साइबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मियों को शामिल किया गया है। इस काम में खुफिया विभाग की भी सहायता ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि दस्ते के मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर तथा ट्विटर हैंडल सार्वजनिक किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा पोर्टल के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे कालाबाजारी का शिकार होने की बजाए ऐसा करने वालों के बारे में पुलिस को बताएं। इस प्रकार की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह