लाइव न्यूज़ :

किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए: राकांपा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:14 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों की चिंता का निराकरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) को सार्वजनिक किया जाना चाहिए क्योंकि इसके बारे में स्पष्टता का अभाव है।

तापसे ने कहा कि दिल्ली के आसपास 22 दिन से हजारों की संख्या में किसान उन कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं जिन्हें मोदी सरकार ने जल्दबाजी में संसद से पारित करा दिया।

उन्होंने कहा कि राकांपा की मांग है कि प्रधानमंत्री संसद का एक विशेष सत्र बुलाएं जहां किसानों की चिंताओं को सुना जाए।

तपसे ने कहा कि कुछ किसानों ने कानून वापस लेने के मुद्दे पर अपनी जान तक दे दी है और ऐसा लगता है कि केंद्र में भाजपा की सरकार में प्रदर्शनकारियों के प्रति संवेदना नहीं है।

राकांपा नेता ने कहा कि इसलिए अब इस मुद्दे को संसद में सुलझाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos