लाइव न्यूज़ :

किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए: राकांपा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:01 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों की चिंता का निराकरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) को सार्वजनिक किया जाना चाहिए क्योंकि इसके बारे में स्पष्टता का अभाव है।

तापसे ने कहा कि दिल्ली के आसपास 22 दिन से हजारों की संख्या में किसान उन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं जिन्हें मोदी सरकार ने जल्दबाजी में संसद से पारित करा दिया।

उन्होंने कहा कि राकांपा की मांग है कि प्रधानमंत्री संसद का एक विशेष सत्र बुलाएं जहां किसानों की चिंताओं को सुना जाए।

तापसे ने कहा कि कुछ किसानों ने कानून वापस लेने के मुद्दे पर अपनी जान तक दे दी है और ऐसा लगता है कि केंद्र में भाजपा की सरकार में प्रदर्शनकारियों के प्रति संवेदना नहीं है।

राकांपा नेता ने कहा कि इसलिए अब इस मुद्दे को संसद में सुलझाना चाहिए।

पीएम केयर्स कोष के मुद्दे पर तापसे ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह सरकार द्वारा संचालित न्यास नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसलिए इस कोष में कारपोरेट जगत से दान नहीं लिया जाना चाहिए।

तापसे ने आरोप लगाया कि इसका अर्थ यह है कि पिछले दो महीने से पीएम केयर्स एक निजी संस्था के तौर पर कार्य कर रहा है इसमें दान स्वीकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2019 तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 3,800 करोड़ रुपये थे इसलिए अलग से एक कोष बनाने की आवश्यकता नहीं थी।

उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स कोष के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है इसलिए इसकी जवाबदेही सार्वजनिक होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल