लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के गांव में कमला हैरिस की जीत के लिये विशेष प्रार्थना

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:20 IST

Open in App

चेन्नई, तीन नवंबर अमेरिका में जारी चुनाव में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत के लिये तमिलनाडु के तुलासेंतिरापुरम गांव के लोगों ने मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। हैरिस इस छोटे से गांव से संबंध रखती हैं।

राज्य के तिरुवरूर जिले में स्थित इस गांव में कई जगह पोस्टर लगे हुए हैं, जिसमें हैरिस को जीत के लिये शुभकामनाएं दी गई हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग उनकी सफलता के लिये विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित कर रहे हैं।

अमेरिका में होने वाले चुनाव में इस बार राष्ट्रपति पद के लिये रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडेन उम्मीदवार हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिये रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार माइक पेंस का सामना डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से है।

हैरिस के पिता जमैका से जबकि मां भारत से संबंध रखती थीं।

हैरिस के नाना पी वी गोपालन पूर्व राजनयिक तथा इस गांव के निवासी थे। इस गांव के निवासी अपनी नवासी को चुनाव में जीतते हुए देखना चाहते हैं।

हैरिस के लिये स्थानीय धर्मशास्थ मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव वासियों ने हिस्सा लिया।

विशेष प्रार्थना में शरीक हुए तुलासेंतिरापुरम गांव के निवासी ने कहा, ''हम बस यही चाहते हैं कि वह जीत जाएं। उनका जीतना भारत, तमिलनाडु और हमारे गांव के लिये गौरव का क्षण होगा। ''

अमेरिका में जारी चुनाव में लगभग 10 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। मंगलवार को छह करोड़ और मतदाता मतदान कर सकेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा