लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के दल ने इजराइली दूतावास के निकट विस्फोट स्थल का किया दौरा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 10:44 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईईडी में शाम पांच बजकर पांच मिनट पर विस्फोट हुआ और इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है।पुलिस ने लिफाफे में मिली टिप्पणी और इससे संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं की।

नयी दिल्लीदिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) के दल ने शनिवार सुबह इजराइली दूतावास के निकट उस स्थल का दौरा किया, जहां आईईडी विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ का दल विस्फोट की जांच कर रहा है और इस संबंधी सबूत एकत्र कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के निकट शुक्रवार शाम मामूली आईईडी विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईईडी में शाम पांच बजकर पांच मिनट पर विस्फोट हुआ और इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ एवं जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है। हालांकि, उन्होंने लिफाफे में मिली टिप्पणी और इससे संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं की।

धमाका उस समय समय हुआ, जब वहां से कुछ किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन के तौर पर होने वाला 'बीटिंग रीट्रिट' कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना को लेकर इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाज से फोन पर बात कर उन्हें इजराइल के राजयनिकों और उसके मिशनों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसइजराइलभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह