लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 'राजनीतिक हिंसा' को लेकर विशिष्ट जनों ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा को लेकर विशिष्ट जनों के एक समूह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है।

पत्र में राजनीतिक हिंसा के लिये ''स्टेट टेरर'' को जिम्मेदार बताते हुए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ''निशाना बनाकर की जा रही राजनीतिक हत्याओं'' और इन्हें लेकर स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस के ''ढुलमुल और अनुचित'' रवैये की ओर इशारा करते हुए उन्होंने इन मामलों की जांच एनआईए को सौंपने की मांग की।

पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा राज्य है, लिहाजा देश की संस्कृति और अखंडता पर ''राष्ट्र-विरोधी'' हमले से निपटने के लिए इन मामलों की जांच एनआईए को सौंपी जानी चाहिये।

सेवानिवृत न्यायाधीशों, राजनयिकों, नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों और सैनिकों समेत करीब 150 लोगों ने सोमवार को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है: ''हम उन लोगों के खिलाफ चुनावी प्रतिशोध में की गई कथित हिंसा से बहुत परेशान हैं, जिन्होंने किसी एक या दूसरे राजनीतिक दल को वोट देने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।''

उन्होंने मीडिया में आईं खबरों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा की 15 हजार से अधिक घटनाओं में महिलाओं समेत दर्जनों लोगों की मौत हुई, जिसकी वजह से कथित रूप से चार से पांच हजार लोगों को असम, झारखंड, और ओडिशा प्रवास करना पड़ा।

हिंसा के लिये भाजपा ने जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है तो वहीं टीएमसी ने भाजपा पर हिंसक घटनाओं के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर हिंसा होने की बात का खंडन किया है।

राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन पर दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी सी पटेल, बंबई उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश क्षितिज व्यास, 'रॉ' के पूर्व प्रमुख संजीव त्रिपाठी, पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एस पी वैद समेत कई लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू