लाइव न्यूज़ :

केरल से रबड़ के 158 टन पौधे लेकर विशेष पार्सल ट्रेन असम के लिए रवाना

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई रबड़ का उत्पादन बढ़ाने और इसका आयात कम करने के लिए पहली बार इसके पौधों को रेलवे की पार्सल ट्रेनों से पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए ले जाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहली ट्रेन रविवार को केरल के तिरुवल्ला से असम में गुवाहाटी के नजदीक स्थित अजारा के लिए रवाना हुई जिससे 11.16 लाख रुपये का राजस्व एकत्र हो रहा है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पहली बार, रबड़ के पौधों के लगभग 158 टन भार वाले करीब 6,500 कार्टन तिरुवल्ला से इस पार्सल एक्सप्रेस के जरिए अजारा भेजे जा रहे हैं, जिससे 11.16 लाख रुपये का राजस्व हासिल हो रहा है।’’

अधिकारियों ने कहा कि रबड़ बोर्ड के अधिकारियों ने रेलवे को सूचित किया है कि जुलाई-अगस्त में केरल से पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए इस तरह की दो और पार्सल स्पेशल ट्रेन जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र