लाइव न्यूज़ :

असम के बोडोलैंड में सूअर पालन बढ़ाने के लिए विशेष मिशन शुरू

By भाषा | Updated: September 12, 2021 11:52 IST

Open in App

कोकराझार (असम), 12 सितंबर असम को अगले पांच साल में सूअर के मांस के उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की इस मांस की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के मुख्यालय वाले कस्बे कोकराझार में ‘बोडोलैंड पिग मिशन’ की शुरुआत की गई।

इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए आयोजित समारोह में राज्य के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने शनिवार को कहा कि सरकार का दीर्घकालिक लक्ष्य पूरे देश में बीटीआर को सूअर पालन का केंद्र बनाना है।

उन्होंने कहा कि भले ही असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में सूअर के मांस (पोर्क) की मांग ज्यादा हो लेकिन इन राज्यों को इसकी आपूर्ति के लिए पंजाब, हरियाणा पर निर्भर रहना पड़ता है। बोरा ने कहा कि इस मिशन के साथ राज्य सरकार इस स्थिति को बदलना चाहती है और उम्मीद है कि स्थानीय मांग को पूरा करने के साथ ही पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की मांग भी पूरी की जाएगी।

इस मौके पर बीटीआर के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो ने कहा कि इस मिशन से सूअर पालन करने वाले किसानों को भी फायदा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे