लाइव न्यूज़ :

सांसद कोली के घर धमकी भरा पत्र भेजने के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित

By भाषा | Updated: November 10, 2021 13:59 IST

Open in App

जयपुर, 10 नवंबर राजस्थान पुलिस ने भरतपुर से सांसद रंजीता कोली के घर पर मंगलवार की रात धमकी भरा पत्र भेजने के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है।

पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष अभियान दल के अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया है। इस प्रकरण में बयाना पुलिस थाने में हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांसद रंजीता कोली से फोन पर बात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ डीजीपी, प्रमुख सचिव, गृह विभाग को निर्देशित किया है कि घटना की पूरी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। जयपुर से एसओजी की टीम भरतपुर जाकर घटना की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos