लाइव न्यूज़ :

पंजाब के तरनतारन में भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी का आदेश

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 सितंबर पंजाब सरकार ने शनिवार को तरनतारन के उपायुक्त को भारी बारिश से फसलों और घरों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तत्काल विशेष गिरदावरी करने का आदेश दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

बारिश के कारण गांवो में पानी भर गया है और कसूर नाला लबालब हो गया है।

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को पट्टी तहसील के खेमकरण क्षेत्र के कुछ गांवों में पानी की निकासी के कार्यों की निगरानी के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और उसके जल निकासी प्रभाग के एक उच्च स्तरीय दल को भेजने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने टीम को संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने का भी निर्देश दिया।

सिंह ने जिला प्रशासन से कहा कि वह अपने राहत और पुनर्वास दलों को भारी बारिश से होने वाली किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं