लाइव न्यूज़ :

दुर्गा पूजा को यूनेस्को से विरासत का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में इंडियन म्यूजियम में विशेष प्रदर्शनी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:13 IST

Open in App

कोलकाता, 24 दिसंबर इंडियन म्यूजियम, कोलकाता ने दुर्गा पूजा को यूनेस्को से मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महिषासुर मर्दिनी की दो सदी पुरानी मूर्तियों की प्रदर्शनी शुरू की, जो एक महीने तक चलेगी।

शहर के लोकप्रिय त्योहार को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल किए जाने का जश्न मनाने के लिए 12 वीं शताब्दी की काले पत्थर की एक मूर्ति और 19 वीं शताब्दी की अष्टधातु की एक मूर्ति भी संग्रहालय में प्रदर्शित की गयी है।

संग्रहालय के निदेशक एडी चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यह यूनेस्को द्वारा दिए गए सम्मान का जश्न मनाने का इंडियन म्यूजियम का अनूठा तरीका है। उन्होंने कहा, "हमने महिषासुर मर्दिनी की दो मूर्तियों को जनता के दर्शन के लिए रखा है। इन मूर्तियों को अतीत में संग्रहालय में नियमित रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाता था।’’

चौधरी ने कहा कि लोग एक महीने तक दोनों मूर्तियां के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य के लोक कलाकार अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। वहीं, पेंटिंग और मूर्तिकला पर एक कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू