लाइव न्यूज़ :

अयोध्या के दीपोत्सव की तरह खास ‘इवेन्ट’ बने ब्रेज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: July 12, 2019 06:58 IST

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निर्देश दिया कि ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को अयोध्या के दीपोत्सव की तरह खास ‘इवेन्ट' के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को अयोध्या के दीपोत्सव की तरह खास ‘इवेन्ट' के रूप में प्रस्तुत किया जाए। ब्रज क्षेत्र को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए चलायी जा रही विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए।

लखनऊ, 11 जुलाईउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निर्देश दिया कि ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को अयोध्या के दीपोत्सव की तरह खास ‘इवेन्ट' के रूप में प्रस्तुत किया जाए। योगी ने यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए चलायी जा रही विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरे किए जाएं। तीसरे पक्ष से इनका निरीक्षण कराने की भी व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि पूरे ब्रज तीर्थ क्षेत्र में प्लास्टिक, थर्मोकोल तथा इनसे निर्मित वस्तुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया जाए, जिसका अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को अयोध्या के दीपोत्सव की तरह ‘यूनीक इवेन्ट’ के रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत से श्रद्धालुओं को इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया जा सके।

उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद को जन्माष्टमी को पूरी भव्यता के साथ मनाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, जिसमें धार्मिक पर्यटन भी शामिल है। पर्यटन के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित किया जा सकता है, जिससे हमारे नौजवानों को काम मिलेगा। उन्होंने इस क्षेत्र में मौजूद परिक्रमा पथों का विकास भलीभांति करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में कोई दिक्कत न हो।

इन पथों पर सभी जन सुविधाओं का भी विकास करने के साथ-साथ उचित मार्ग प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर यात्रियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो बड़ी संख्या में पर्यटक इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होंगे। ब्रज क्षेत्र के विकास में वृन्दावन की मूल आत्मा को अवश्य सहेजा जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आने से इस क्षेत्र में पर्यटन सम्बन्धी गतिविधियां बढ़ेंगी। होटल, रेस्तरां इत्यादि स्थापित होंगे, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजन होगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की बड़ी सम्भावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने पूरे ब्रज क्षेत्र में मौजूद सभी तालाबों, बावलियों को स्वच्छ बनाकर उनका विकास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। योगी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की द्वितीय बैठक की प्रस्तावित कार्य सूची के तहत परिषद की सात जून, 2018 को सम्पन्न प्रथम बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि तथा उनके अनुपालन के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव सूचना तथा महानिदेशक पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा दिए गए विस्तृत प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

इसके अन्तर्गत उन्हें ब्रज क्षेत्र के विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु तैयार की गई परियोजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र में तीर्थ विकास के सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधान सभा चुनाव क्षेत्रों में कम से कम एक पर्यटन स्थल समग्र रूप से विकसित किया जाए, जिससे पर्यटकों का आवागमन बढ़े और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिले। उन्होंने विन्ध्याचल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक समेकित योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा ब्रज की होली की ब्राण्डिंग कर इसे एक भव्य इवेन्ट के रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने नवरात्रि का भी आयोजन सात्विक ढंग से करने के निर्देश दिए। योगी ने मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में जन्माष्टमी से पहले एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मन्दिरों के परिसरों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ब्रज क्षेत्र में जन्माष्टमी का आयोजन भव्य और दिव्य रूप में किया जाए ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग