लाइव न्यूज़ :

पंजाब में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष कोविड टीकाकरण अभियान जारी: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 अगस्त पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने सभी गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए एक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

सिद्धू ने कहा कि विशेषज्ञ समितियों की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के आधार पर निर्णय लिया गया है।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान के पहले कुछ दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने 1,759 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य कोविड के प्रसार को कम करने और मां और बच्चे के जीवन की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द इस अभियान में सभी गर्भवती महिलाओं को शामिल करना है।

राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान के बारे में बात करते हुए, सिद्धू ने कहा कि 106,81,257 पात्र व्यक्तियों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 83,93,854 को एक खुराक दी गई है और 22,87,403 को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान