लाइव न्यूज़ :

विशेष अदालत ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले को मजिस्ट्रेट अदालत भेजा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:47 IST

Open in App

कोलकाता, 22 फरवरी सांसद व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को न्यायाधिकार क्षेत्र की वजह से सोमवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत को भेज दिया।

शाह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा तृणमूल कांगेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने दायर कराया है।

अदालत ने इससे पहले शाह को समन जारी कर सोमवार को व्यक्तिगत रूप से या वकील के जरिये पेश होने को कहा था। अदालत ने उनके वकील ब्रजेश झा की इस दलील पर संज्ञान लिया कि शाह के जिस पते का उल्लेख किया गया है, वह गलत है।

बनर्जी के वकील संजय बसु ने कहा कि दो पते अदालत में दिए गए हैं जिनमें से एक दिल्ली का और दूसरा अहमदाबाद का है।

इससे पहले जो पता दिया गया था, वह कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय का था।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि मामले को कोलकता के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत को भेजा जाए क्योंकि पता ‘एमपी-एमएलए’ अदालत के न्यायाधिकार क्षेत्र से परे है।

उल्लेखनीय है कि बिधाननगर स्थित विशेष अदालत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में 19 फरवरी को शाह को समन जारी किया था।

बसु ने दावा किया कि शाह ने 11 अगस्त 2018 को कोलकाता में आयोजित भाजपा की एक रैली में तृणमूल सांसद के खिलाफ मानहानि करने वाले कुछ बयान दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे