लाइव न्यूज़ :

विशेष अदालत ने आईएलएंडएफएस के पूर्व अध्यक्ष को जमानत देने से इंकार किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:58 IST

Open in App

चेन्नई, 28 जून एक विशेष अदालत ने दिवालिया हो चुके इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) के पूर्व अध्यक्ष रवि पार्थसारथी को जमानत देने से इंकार कर दिया है। उन्हें राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया था।

पार्थसारथी को तमिलनाडु जमाकर्ता हित संरक्षण (वित्तीय संस्थानों में) कानून के तहत हाल में गठित विशेष अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया।

मामले में आरोपी पार्थसारथी को नौ जून को भादंसं और टीएनपीआईडी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गुंडी में गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पार्थसारथी ने अपनी जमानत याचिका में कहा कि उन्होंने आईएलएंडएफएस के निदेशक एवं गैर कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने आईटीएनएल सहित अन्य समूह कंपनियों के नामित निदेशक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता वरिष्ठ नागरिक है और उसे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं। अदालत ने उनके हलफनामे को खारिज करते हुए याचिका निरस्त कर दी।

अदालत ने कहा कि जेल अधिकारी आरोपी को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करा सकते हैं और स्वास्थ्य आधार पर भी वह जमानत के हकदार नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस