लाइव न्यूज़ :

एलोवेरा के फूलों में मिले खास रसायन, "हर्बल मेमोरी चिप" की खुल सकती है राह

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:50 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 20 जून प्राकृतिक खूबियों से भरपूर घृतकुमारी (एलोवेरा) का इस्तेमाल आमतौर पर दवाएं और सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है। इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अध्येताओं ने दावा किया है कि इसके फूलों के रस में कुछ खास रसायन भी होते हैं जो मेमोरी चिप और डेटा भंडारण के अन्य उपकरणों के निर्माण में मददगार सिद्ध हो सकते हैं।

आईआईटी इंदौर के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार ने रविवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने अपने अध्ययन के दौरान एलोवेरा के फूलों के रस में विद्युत प्रवाहित की। इस प्रयोग के नतीजों से पता चला कि इसके रस में इलेक्ट्रॉनिक मेमोरी के प्रभाव वाले रसायन हैं और आवश्यकता के मुताबिक इनकी विद्युत चालकता को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।"

उन्होंने बताया, "मेमोरी चिप जैसे डेटा भंडारण उपकरण बनाने में कृत्रिम रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर विषय विशेषज्ञों द्वारा आगे विस्तृत अनुसंधान किया जाए तो इन उपकरणों के निर्माण में कृत्रिम रसायनों के बजाय एलोवेरा के फूलों के रस में मिले प्राकृतिक रसायनों के इस्तेमाल की नयी राह खुल सकती है।"

कुमार ने बताया कि एलोवेरा के फूलों के रस को लेकर आईआईटी इंदौर के भौतिकी विभाग की मटेरियल्स एंड डिवाइस (मैड) प्रयोगशाला में अध्ययन किया गया। इसे पीएचडी विद्यार्थी तनुश्री घोष के साथ सुचिता कांडपाल, चंचल रानी, मनुश्री तंवर, देवेश कुमार पाठक और अंजलि चौधरी ने अंजाम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं