लाइव न्यूज़ :

जोधपुर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पंचकर्म के लिए बनेगा विशेष केंद्र

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:13 IST

Open in App

जयपुर, 14 सितंबर राजस्थान में आरोग्य पर्यटन और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष केंद्र ‘इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म’ बनेगा।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय में ‘ड्रग टेस्टिंग लैब’ की स्थापना के साथ-साथ रसायन शाला का विस्तार किया जाएगा। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रयोगशाला तथा विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं एवं सुविधाओं आदि के लिए 49.71 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है।

राज्य के 2021-22 के बजट में विश्वविद्यालय में इन संस्थानों की स्थापना और सुविधाओं के विस्तार कर घोषणा की गई थी। प्रस्ताव के अनुसार, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 43.81 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से ‘इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म’ स्थापित किया जाएगा। आरोग्य पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक वातावरण में ठहरने के लिए इस सेंटर में 100 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस क्रम में नौ सुपर डीलक्स हट तथा 44 डीलक्स हट सहित कुल 53 हट्स और 47 कॉटेज के साथ-साथ पंचकर्म थेरेपी के लिए हट्स निर्मित की जाएंगी। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ड्रग टेस्टिंग लैब के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे तथा 60 लाख रुपए की लागत से आवश्यक फर्नीचर आदि खरीदा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस