लाइव न्यूज़ :

इजराइली दूतावास के बाहर हुए विस्फोट के संबंध में पूछताछ कर रहा दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ

By भाषा | Updated: January 30, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ इजराइली दूतावास के निकट हुए कम तीव्रता के विस्फोट के संबंध में ईरान के नागरिकों समेत कुछ लोगों से पूछताछ कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनएसजी के राष्ट्रीय बम डाटा केन्द्र (एनबीडीसी) की एक टीम ने धमाके के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इस दौरान प्राप्त हुए तथ्यों को मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम के साथ साझा किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी के अति सुरक्षित इलाके में स्थित इजराइल के दूतावास के निकट शुक्रवार शाम कम तीव्रता का धमाका हुआ था। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया था कि विस्फोट स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा मिला है। इससे कथित रूप से यह पता चला है कि घटना का संबंध किसी ईरानी से है।

इससे पहले, दिन में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के जांच दल ने घटनास्थल का दौरा कर और सबूत एकत्रित किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो