लाइव न्यूज़ :

सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, आजम खान को पेश करने का आदेश

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:57 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश जल निगम विभाग में हुए भर्ती घोटाला मामले में दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश मनोज पांडेय ने तत्कालीन चेयरमैन व अभियुक्त आजम खान को उपस्थित होने का आदेश दिया है।

चूंकि पूर्व मंत्री आजम खान एक अन्‍य मामले में सीतापुर जेल में बंद हैं इसलिए अदालत ने सीतापुर जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वह 19 जुलाई को 11 बजे खान को इस मामले में न्यायिक अभिरक्षा में लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने इसके साथ ही इस मामले में अभियुक्त गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, नीरज मलिक, विश्वजीत सिंह, अजय कुमार यादव, संतोष कुमार रस्तोगी, रोमन फर्नाडीज व कुलदीप सिंह नेगी के विरुद्ध समन जारी करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल, 2018 को इस मामले की प्राथमिकी निरीक्षक अटल बिहारी ने लखनऊ की एसआईटी थाने में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान एसआईटी ने आजम खान समेत उक्त अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जबकि अन्य अभियुक्तों के खिलाफ विवेचना अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग