लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: CBI की स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों को तीन मार्च तक के लिए रिमांड पर भेजा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 17, 2018 18:25 IST

सीबीआई ने गुरुवार (15 फरवरी) को मेहुल चौकसी के खिलाफ ताजा एफआईआर दर्ज की। मेहुल चौकसी नीरव मोदी के मामा लगते हैं।

Open in App

मुंबई, 17 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए घोटाले के मामले में शनिवार को सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन मार्च 2018 तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्ठी, मनोज खरात (पूर्व पीएनबी अधिकारी) और हेमंत भट्ट शामिल हैं।  बता दें कि सीबीआई ने गुरुवार (15 फरवरी) को मेहुल चौकसी के खिलाफ ताजा एफआईआर दर्ज की। मेहुल चौकसी नीरव मोदी के मामा लगते हैं। मेहुल चौकसी से जुड़ी तीन कंपनियों पर पीएनबी को 143 एलओयूकी मदद से 4886.72 करोड़ रुपये चूना लगाने का आरोप है। सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ आठ एलओयू के जरिए 280.70 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पहले ही देश छोड़ चुके हैं। दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की गई है। 

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (16 फरवरी) को नीरव मौदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए रद्द कर दिया। दोनों को एक हफ्तें में विदेश मंत्रालय को जवाब देने के लिए कहा गया है ताकि उनका पासपोर्ट हमेशा के लिए न रद्द किया जाए।

इंडियन एक्सप्रेस ने सीबीआई के सूत्रों के हवाले से कहा है कि नीरव मोदी और उनके रिश्तेदार बैंकों को पुराने एलओयू की जगह नए एलओयू जारी करवा कर चूना लगाते रहे। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने साल 2017 में अपने कई पुराने एलओयू को दोबारा जारी करवाया। 

सीबीआई ने शुक्रवार को पीएनबी के चार अधिकारियों से पूछताछ की।  पीएनबी ने अपने 18 अधिकारियों को घोटाले में शामिल होने के शक में निलंबित किया है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें जनरल मैनेजर स्तर के भी अधिकारी शामिल हैं। सीबीआई जिन लोगों से पूछताछ कर रही है उनमें से ज्यादातर से नीरव मोदी एवं अन्य को साल 2014 से 2017 की मदद करने के बारे में पूछताछ कर रही है। पीएनबी में करीब 11300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)सीबीईनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव