लाइव न्यूज़ :

इन्दौर में लगेंगे मजदूरों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर

By भाषा | Updated: June 7, 2021 14:42 IST

Open in App

भोपाल, सात जून मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड-19 की बीमारी से बचाव के लिए इन्दौर में मजदूरों, घरेलू नौकरों, धोबी, सैलून कर्मियों जैसे लोगों से सीधे संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के लिये विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का निर्णय लिया है।

आधिकारिक तौर पर बताया गया कि इन्दौर के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने लोगों से सीधे संपर्क में आने वाले मजदूर व इस वर्ग के लोगों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर लगाने के निर्देश रविवार को अधिकारियों को दिये हैं।

इस निर्देश में इन शिविरों को शुरु करने की तारीख का उल्लेख नहीं है।

सिलावट की पहल पर इन्दौर जिले में अब आम नागरिकों से सीधा संपर्क रखने वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत मजदूरों, घरेलू कामकाजी महिलाओं, धोबी, नाई, पुजारियों, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों आदि के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि मजदूरों के लिए मजदूर चौक पर ही शिविर आयोजित किए जाएँ। इनमें पेयजल, छाया, विश्राम आदि की व्यवस्था की जाए। साथ ही उक्त वर्गों के लिए प्राथमिकता के साथ टीकाकरण किया जाए।

सिलावट ने निर्देश दिए कि फुटपाथ के नागरिकों और रेन बसेरा में रहने वाले लोगों के भोजन की भी समुचित व्यवस्था रखी जाए।

विज्ञप्ति में बताया गया कि नगर निगम के सभी वाहनों के माध्यम से कोविड अनुकूल व्यवहारों के प्रति जन-जागरूकता के संदेश का प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?