लाइव न्यूज़ :

मध्य दिल्ली में कमजोर वर्गों के टीकाकरण के लिये विशेष अभियान

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई मध्य दिल्ली जिला प्रशासन जून से यौनकर्मियों, समलैंगिकों, बेघर लोगों, प्रवासियों और निर्माण श्रमिकों सहित समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिये विशेष कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान चला रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति टीका लगवाने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी आकृति सागर के नेतृत्व में प्रशासन ने 'डॉक्टर्स फॉर यू' सहित कई गैर सरकारी संगठनों से हाथ मिलाया है और ऐसे लोगों को टीका लगाने तथा उन्हें मुफ्त चिकित्सा देखभाल व राशन प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित किए हैं।

तृतीय लिंग के लोगों के लिए काम करने वाले एनजीओ किन्नर भारती के सहयोग से जिला प्रशासन ने अब तक समलैंगिकों का टीकाकरण करने के लिए दरियागंज के हैप्पी स्कूल में तीन विशेष शिविर आयोजित किए हैं।

मध्य दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के ओएसडी रविकांत विनायक यादव ने कहा, ''हमने 500 समलैंगिकों की पहचान की है, जिनमें से अब तक 204 को टीका लगाया जा चुका है। कुछ ने अपने घर के पास के केंद्रों में टीका लगवाया।''

यादव ने कहा कि मध्य दिल्ली में करीब 900 यौनकर्मी हैं। उनमें से लगभग 200 लॉकडाउन के दौरान अपने गृहनगर जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, ''अजमेरी गेट स्थित एंग्लो अरबी स्कूल में 22 जून से यौनकर्मियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक उनमें 240 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।''

यादव ने कहा, ''हमने समाज के कमजोर वर्गों के साथ काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करने का फैसला किया है ताकि असुरक्षा और सामाजिक पूर्वाग्रह के तत्व को खत्म किया जा सके, जो टीका लगवाने में हिचकिचाहट पैदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल