लाइव न्यूज़ :

कोविड राहत नहीं पाने वाले निर्माण श्रमिकों के लिये विशेष शिविर का आयोजन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने शनिवार को एक विशेष शिविर की शुरूआत की, जहां गलत या अपर्याप्त बैंक विवरण के कारण कोविड राहत के रूप में 5,000 रुपये नहीं प्राप्त करने वाले श्रमिक अपना डेटा अद्यतन करा सकते हैं । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

दिल्ली सरकार उन पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता मुहैया करा रही है, जिन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के कारण जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के हवाले एक बयान में कहा गया है, ‘‘दिल्ली सरकार श्रमिकों की बेहतरी के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । इन शिविरों को आयोजित करने का लक्ष्य सभी निर्माण श्रमिकों का डेटा अद्यतन करना है ताकि दिल्ली सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता सभी निर्माण श्रमिकों तक समय पर पहुंचे ।’’

बयान में कहा गया है कि कुछ श्रमिकों की सहायता राशि बैंक में वापस लौट आयी क्योंकि पंजीयन के दौरान पर्याप्त बैंक विवरण अपलोड नहीं किया गया था ।

इसमें दावा किया गया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या दिसंबर में एक लाख थी, जो अब बढ़ कर तीन लाख हो गयी है।

दिल्ली सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल तक सभी दस लाख निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण करने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता