लाइव न्यूज़ :

बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी घाटी क्षेत्रों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान: स्टालिन

By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:44 IST

Open in App

तिरुवरूर (तमिलनाडु), 13 नवंबर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को यहां कहा कि तमिलनाडु सरकार बार-बार आने वाली बाढ़ का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए नदी घाटी क्षेत्र के जिलों पर विशेष ध्यान देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से इस मौजूदा मानसून के दौरान जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

मुख्यमंत्री ने आज नदी घाटी क्षेत्र के जिलों का दौरा कर बारिश के कारण कृषि और बागवानी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘लोग बाढ़ (दिसंबर 2015 की) को नहीं भूले होंगे। सत्ता में आने के बाद, हमने बाढ़ को रोकने के उपाय किए और समय पर किए गए हमारे प्रयासों से बड़ा नुकसान होने से बचा गया।’’

स्टालिन ने कहा, "मेरी सरकार नदी घाटी क्षेत्र के जिलों पर विशेष ध्यान देगी और बाढ़ के स्थायी समाधान पर काम करेगी।"

इससे पहले, स्टालिन ने कावेरी नदी घाटी क्षेत्र के जिलों के दौरे के दौरान बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बारिश से प्रभावित लोगों को चावल, कंबल और आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया तथा आदि द्रविड़ समाज के 18 परिवारों को मकान बनाने के लिए भूमि पट्टे भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह