लाइव न्यूज़ :

खान को माफी मांगना चाहिए या फिर वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें : प्रह्लाद जोशी

By भाषा | Updated: July 26, 2019 18:26 IST

लोकसभा के स्पीकर की अध्यक्षता में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक में यह तय हुआ कि खान को माफी मांगना चाहिए या फिर वह कार्रवाई के लिये तैयार रहें। जोशी ने कहा, ‘‘स्पीकर द्वारा आजम खान से रमा देवी के प्रति उनकी टिप्पणी के लिये सदन में बिना शर्त माफी मांगने के लिये कहा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअगर वह (आजम) ऐसा नहीं करते हैं तब स्पीकर को आगे की कार्रवाई के लिये अधिकृत किया गया है।सभी दलों ने सपा सांसद आजम खान की टिप्पणी की शुक्रवार को पार्टी लाइन से हटकर कड़ी भर्त्सना की।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सांसद रमा देवी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सपा सदस्य आजम खान से सदन में माफी मांगने के लिये कहेंगे।

लोकसभा के स्पीकर की अध्यक्षता में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक में यह तय हुआ कि खान को माफी मांगना चाहिए या फिर वह कार्रवाई के लिये तैयार रहें। जोशी ने कहा, ‘‘स्पीकर द्वारा आजम खान से रमा देवी के प्रति उनकी टिप्पणी के लिये सदन में बिना शर्त माफी मांगने के लिये कहा जाएगा।

अगर वह (आजम) ऐसा नहीं करते हैं तब स्पीकर को आगे की कार्रवाई के लिये अधिकृत किया गया है।’’ लोकसभा में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा सहित सभी दलों ने गुरुवार को पीठासीन सभापति रमा देवी के बारे में सपा सांसद आजम खान की टिप्पणी की शुक्रवार को पार्टी लाइन से हटकर कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे ‘कुटिल, दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक’ बताया तथा स्पीकर से इस मामले में ‘कठोरतम’ कार्रवाई करने की मांग की।

इस मामले पर शून्यकाल में निचले सदन में विभिन्न दलों की महिला सांसदों समेत कई दलों के नेताओं ने करीब एक घंटे तक सपा सदस्य की टिप्पणी पर अपना कड़ा विरोध जताया। महिला सांसदों ने स्पीकर से ऐसी कार्रवाई करने की मांग की जो ‘नजीर’ बन सके। वहीं, रमा देवी ने कहा कि उन्हें (खान) लोकसभा से पूरे पांच वर्ष के लिये निलंबित किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रआज़म खानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह