लाइव न्यूज़ :

विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों के व्यवहार पर नाराजगी जताई, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:02 IST

Open in App

जयपुर, 15 सितंबर राजस्थान में सत्ता पक्ष व विपक्ष के सदस्यों के व्यवहार से खफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने बुधवार शाम सदन की कार्यवाही अचानक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। कार्य मंत्रणा समिति के तय कार्यक्रम के अनुसार, सदन की बैठक का अभी दो दिन का कार्यक्रम तय था।

कार्यवाही स्थगित होने से पहले डॉ जोशी ने सत्ता पक्ष व विपक्ष के कुछ सदस्यों के व्यवहार पर खेद जताया। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को बोलने की अनुमति नहीं दी और कहा, '' आपको पूरा अधिकार है मुझे हटाने का, मैं अध्यक्ष रहूंगा तो कर्तव्य का पालन करूंगा। मैं सदन चलाउंगा तो नियमों से चलाउंगा।''

इससे पहले, जोशी ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का हवाला देते हुए कहा, ''यदि हम सदन में गरिमापूर्ण बहस करना चाहते हैं तो नियमों का पालन करना होगा। नियमों के पालन में अध्यक्ष या सभापति को बहस के नियमन का अधिकार है ताकि बात संबंधित विधेयक के दायरे से बाहर न हो।''

उन्होंने दिन में विधेयकों पर हुई चर्चा के स्तर पर खेद जताया। उन्होंने सदस्यों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए विधेयक के दायरे में ही अपनी बात रखने को कहा।

इसके बाद जब विधानसभा अध्यक्ष ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को बोलने के लिए बुलाया। इसी दौरान, संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल ने कुछ कहना चाहा तो अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नहीं दी। अध्यक्ष ने संसदीय मंत्री के व्यवहार से नाराजगी जताते हुए कार्यवाही अचानक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। बाद में मुख्य सचेतक महेश जोशी, संसदीय मंत्री धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित सत्ता पक्ष व विपक्ष के अनेक सदस्य जोशी से उनके चैंबर में मिले।

कार्य मंत्रणा समिति के तय कार्यक्रम के अनुसार सदन की कार्यवाही अभी 17 व 18 सितंबर को होनी है।

इससे पहले दो बार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ गए और सदन की कार्यवाही 30 मिनट व 45 मिनट के लिए दो बार स्थगित करनी पड़ी। एक बार तो परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बीच तीखी बहस हुई। वहीं, भाजपा विधायक मदन दिलावर की एक टिप्पणी को लेकर भी हंगामा हुआ। इस कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग