लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली ने बुधवार को कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की और वैश्विक स्तर पर समन्वित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने डिजिटल माध्यम से बैठक की ।

लोकसभा अध्यक्ष ने कोविड -19 महामारी के कारण यूरोपीय संघ के देशों में नागरिकों की मृत्यु पर शोक जताया और इस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए वैश्विक स्तर पर समन्वित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ।

दोनों पक्षों ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच परस्पर सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए संसदीय संपर्क के महत्व का उल्लेख किया ।

बिरला और सासोली ने कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की ।

लोकसभा अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भारत- यूरोपीय संघ के सम्बन्धों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए संसदीय संपर्क में और वृद्धि करना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां