लाइव न्यूज़ :

अध्‍यक्ष ने नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्‍य को दिलाई शपथ

By भाषा | Updated: November 27, 2020 18:12 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बुलंदशहर से नव-निर्वाचित सदस्य ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

विधानसभा अध्‍यक्ष कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उषा सिरोही ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की।

अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधानसभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ‘ एवं ‘संसदीय दीपिका’ के नवंबर माह के अंक की प्रति भेंट की।

अध्यक्ष ने सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि वह विधानसभा में एक जागरूक एवं सफल सदस्य के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos