लाइव न्यूज़ :

भारत बंद के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रोकी ट्रेन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 12:04 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र), आठ दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘भारत बंद’ आह्वान के मद्देनजर मंगलवार को यहां प्रयागराज स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया और पटरी पर लेटकर नारेबाजी की।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन जब प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां मौजूद कुछ लोग ट्रेन के इंजन के सामने आ गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया और ट्रेन को रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि मुंडेरा मंडी में प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पहले से ही पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘हमारी टीमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त कर रही हैं। सेक्टर जोन बनाकर वहां सभी चौकी प्रभारियों और थाना प्रभारियों को तैनात किया गया है। अभी तक कहीं भी कोई यातायात अवरुद्ध नहीं हुआ है और बाजार भी खुले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर