सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं: अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: December 16, 2020 11:53 IST2020-12-16T11:53:33+5:302020-12-16T11:53:33+5:30

SP workers are mostly farmers: Akhilesh Yadav | सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं: अखिलेश यादव

सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ, 16 दिसंबर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।

 सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा ''भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि कानून का असर सब पर पड़ रहा है।''

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन के समर्थन में पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे है। खुद सपा प्रमुख अखिलेश भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर गिरफ्तारी दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SP workers are mostly farmers: Akhilesh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे