लाइव न्यूज़ :

आजम खां के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेगी सपा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:28 IST

Open in App

लखनऊ, 10 मार्च भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में पिछले एक साल से ज्यादा समय से जेल में बंद रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खां के खिलाफ कथित 'बदले की भावना' से की जा रही कार्रवाई के विरुद्ध 'जनाक्रोश' दर्ज कराने के लिये सपा आगामी 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेगी।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता 12 मार्च को रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा का समापन 21 मार्च को होगा। अखिलेश खुद रामपुर पहुंचकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उन्होंने कहा, ''इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक सांसद आजम खां के प्रति भाजपा सरकार की बदले की भावना से की जा रही कार्यवाहियों के विरूद्ध जनाक्रोश दर्ज कराना है।''

चौधरी ने आरोप लगाया कि रामपुर से सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी तजीन फातिमा तथा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर सैकड़ों फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यहां तक कि आजम खां को मिल रही लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर भी रोक लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश का मानना है कि रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना करके आजम खां ने उच्च शिक्षा के प्रसार और नौजवानों की जिंदगी बेहतर बनाने की दिशा में जो सराहनीय कदम उठाए थे उनसे चिढ़कर ही उन्हें अपमानित और प्रताडि़त किया जा रहा है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारी स्वार्थ के कारण झूठे मामले तैयार करा रहे हैं। जनता सब समझती है और समय आने पर करारा जवाब भी देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस