लाइव न्यूज़ :

आजम खान पर योगी सरकार के कथित अत्याचारों के खिलाफ सपा निकालेगी साइकिल यात्रा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:12 IST

Open in App

लखनऊ, छह मार्च समाजवादी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता आजम खान को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कथित तौर पर लगातार प्रताड़ित किये जाने को उजागर करने के लिए 13 मार्च से एक साइकिल यात्रा निकालने का फैसला किया है। सपा के एक बयान में यह जानकारी दी गई।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ''इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक व सपा सांसद मोहम्मद आजम खां के प्रति भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शित करना है तथा जनता का ध्यान आकर्षित करना है।''

चौधरी ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 मार्च को रामपुर पहुंचकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अगले दिन, 13 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल साइकिल यात्रा को अम्बेडकर पार्क रामपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा 21 मार्च को समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में संपन्न होगी, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

चौधरी ने कहा, ''जबसे भाजपा सत्ता में आई है आजम खान के परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के सदस्यों पर कई फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल