उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले डीएम-एसपी के पोस्टर लगाएगी सपा, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 22, 2024 17:38 IST2024-10-22T17:38:22+5:302024-10-22T17:38:22+5:30

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी तो भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। अगर यह अधिकारी नहीं सुधरे और चुनाव में गड़बड़ी करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में तो करेंगे ही जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे।

SP will put up posters of DM-SP who created disturbance in by-election, Akhilesh Yadav announced | उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले डीएम-एसपी के पोस्टर लगाएगी सपा, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले डीएम-एसपी के पोस्टर लगाएगी सपा, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

लखनऊ: हमेशा शांति के साथ अपनी बात कहने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को तीखे तेवरों के साथ दिखाई दिए। उपचुनाव वाले नौ जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा विपक्षी नेताओं के प्रति दिखाई जा रही सख्ती को लेकर अखिलेश यादव के तेवर तीखे थे। 

यहीं वजह है कि उन्होंने उपचुनाव वाले नौ जिलों के डीएम-एसपी पर यह आरोप लगाया कि कि उक्त अधिकारी जिले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिताने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी तो भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। अगर यह अधिकारी नहीं सुधरे और चुनाव में गड़बड़ी करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में तो करेंगे ही जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे।

पार्टी मुख्यालय पर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने यह चेतावनी दी है। उनका कहना है कि योगी सरकार अपने कामकाज पर नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के भरोसे चुनाव जीतने के प्रयास में है। यहीं वजह है कि योगी सरकार के 30 मंत्री नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार करने जा रहे हैं और उक्त नौ जिले के डीएम-एसपी उक्त मंत्रियों के पीछे-पीछे जिले में दौड़ लगा रहे हैं। विपक्ष के छोड़े बड़े नेताओं को पुलिस के जरिए डराने का प्रयास किया जा रहा है। अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी नामांकन से पहले ही प्रधानों और कोटेदारों पर दबाव बना रहे हैं। अब क्या आईएएस अधिकारियों को यही ट्रेनिंग दी जा रही है? 

अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर बेजा तरीके से विपक्ष के नेताओं को चुनाव प्रचार करने के रोका जाएगा तो सपा गड़बड़ी करने वाले डीएम-एसपी के पोस्टर जिले में चस्पा कर उनके द्वारा की गई गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से करगी। ताकि राज्य में नौकरशाह भाजपा को चुनाव जिताने के बजाय अपनी ड्यूटी करने पर ध्यान दें। यह कहते हुए अखिलेश यादव ने यूपी में भाजपा सरकार के कार्य के तरीके की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर दी। और कहा कि बहराइच में दंगा भाजपा की सरकार ने ही सुनियोजित तरीके से करवाया था। यह हिटलर के काम करने का तरीका है। वह ऐसे ही काम करता था।

यूपी में इंडिया गठबंधन ही लड़ रहा उपचुनाव : 

यूपी में कांग्रेस के साथ चुनावी तालमेल को लेकर अखिलेश यादव ने यह दावा किया कि यूपी में इंडिया गठबंधन ही उपचुनाव लड़ेगा. कांग्रेस के नेताओं के हमारी बातचीत हो रही हैं और हम लोग फैसला कर लेंगे। कांग्रेस के नेताओं से साथ मिलकर हम पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की लड़ाई को आगे ले जाएंगे। भाजपा के बड़े नेता कितना भी जोर लगा ले लेकिन पीडीए एकजुट रहेगा। भाजपा पीडीए की दुश्मन है। योगी सरकार में सिपाहियों को जाति के आधार पर हटाया जाता है।

यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। भाजपा सरकार ने सूबे की पुलिस पर हथकड़ियां लगा दी है। पुलिस की गड़बड़ियों की सच्चाई जब पत्रकारों ने बहराइच में दिखाई, तो उसकी पिटाई की गई। अखिलेश यादव ने महिला सिपाही के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर योगी सरकार को घेरा। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस दबाव में काम कर रही है। भाजपा ने पुलिस पर हथकड़ी लगा दी है। एक साल में यूपी में गरीबी दूर करने के भाजपा के दावे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि एक साल में तो योगी सरकार ही चली जाएगी।

Web Title: SP will put up posters of DM-SP who created disturbance in by-election, Akhilesh Yadav announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे