लाइव न्यूज़ :

सपा 25 दिसंबर को प्रदेश भर में 'समाजवादी किसान घेरा' कार्यक्रम आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:19 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसंबर को प्रदेश भर में 'समाजवादी किसान घेरा' कार्यक्रम आयोजित होगा। सपा इस कार्यक्रम के जरिये भारतीय जनता पार्टी की कथित किसान विरोधी नीतियों को उजागर करेगी।

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

चौधरी के मुताबिक, गांव के स्तर पर किसानों के बीच सपा नेता घेरा बनाकर चौपाल लगाएंगे। पार्टी के सांसद, विधायक तथा अन्य प्रमुख नेता स्वयं किसी गांव में जाकर किसान घेरा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि अब तक चल रही किसान यात्रा का रविवार को समापन हो गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में पार्टी नेता किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही उन्हें समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में पार्टी नेता गांवों में किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं तथाकथित कृषि सुधार कानून की सच्चाई से भी अवगत कराएंगे।

चौधरी ने कहा कि विडम्बना है कि देश का अन्नदाता ठंड में ठिठुरते हुए अपनी बात कहना चाहता है परन्तु प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की जिद के चलते दर्जनों किसान अपनी जान गंवा बैठे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो