लाइव न्यूज़ :

सपा आज प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ जलाएगी दीप, भाजपा का दावा प्रदेश में कानून का राज

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:06 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर हाथरस में पिछले साल एक दलित युवती से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म और उपचार के दौरान उसकी मौत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)को ‘दलितों और महिलाओं पर अत्याचार’ याद दिलाने के लिए प्रदेश भर में दीप जलाने का आह्वान किया है। वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं और कानून का राज है।

सपा ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''आज, ‘हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस’ पर सभी प्रदेशवासियों, सपा और सहयोगी दलों से अपील है कि जिस तरह दुष्कर्म पीड़िता के शव को कुकृत्य करते हुए पेट्रोल डालकर आधी रात को परिवार की अनुपस्थिति में जला दिया गया था, उसके विरोध में दीप जलाकर भाजपा का दलितों, महिलाओं पर अत्याचार याद दिलाएं।''

इससे पहले सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गत बृहस्पतिवार को हर महीने की 30 तारीख को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस मनाकर राज्य की भाजपा सरकार का दलित और महिला विरोधी चेहरा बेनकाब करने का आह्वान किया था।

गौरतलब हैं कि हाथरस के एक गांव में पिछले साल 14 सितंबर को 19 साल की युवती से चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसकी हालत बिगड़ने के बाद, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया, जहां घटना के एक पखवाड़े बाद उसकी मौत हो गयी थी।

युवती का 30 सितंबर 2020 को कथित तौर पर पुलिस द्वारा जबरन अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने जबरन शव को उठा लिया और आधी रात को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं,भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, '' प्रदेश में महिलाएं हैं सुरक्षित, कानून का राज है। देखिए इस वीडियो में सारी बात है।''

भाजपा द्वारा ट्विटर पर संलग्‍न इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला यह कहते सुनी जा सकती हैं कि ‘‘मोदी और योगी ने ऐसा कर दिया कि अब महिलाएं और लड़कियां सब सुरक्षित हैं और गुंडे तड़फड़ा (बेचैन हो) रहे हैं। मोदी-योगी जैसी अच्छी सरकार न कभी आई और न आएगी। महिला ने आरोप लगाया कि सपा की सरकार में माहौल बहुत खराब था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह