लाइव न्यूज़ :

किसानों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाएगी सपा

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:34 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जनवरी कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाले जाने की घोषणा के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश के हर तहसील में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी।

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आगामी 26 जनवरी को सपा किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी और चंद पूंजीपति घरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिशों का पर्दाफाश करेगी।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को राज्य के हर तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर आयेंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए गए हैं।

अखिलेश ने कहा कि किसान अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अहिंसात्मक आंदोलन ऐतिहासिक बन गया है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है और इस दिन अन्नदाता जो पूजनीय है, हम सबके सम्मान का पात्र है और उन्हें अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। उनकी बात मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व एवं सरकार को किसानों के प्रति अपनी भाषा भी मर्यादित रखनी चाहिए और उनके विरूद्ध अनर्गल और निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए।

अखिलेश ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है। वह किसानों के पूर्ण समर्थन में है। किसानों ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। यह त्याग और कुर्बानी करने वाला समाज है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा और समाजवादी घेरा कार्यक्रम चलाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे